Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

संघर्ष, सेवा और मेहनत का रंग : सैनिक ग्राम धानापुरी के दो भाई मानेश सेमेश सिन्हा ने रचा इतिहास, ‘MS Music’ के हुए 10 लाख सब्सक्राइबर्स

बहुत जल्द संयुक्त राज्य अमेरिका से मिलेगा यूट्यूब गोल्डन प्ले बटन

सैनिक ग्राम धानापुरी (छत्तीसगढ़): अक्सर कहा जाता है कि “हौसले के तरकश में कोशिश का वो तीर जिंदा रखो, हार जाओ चाहे जिंदगी में सब कुछ, मगर फिर से जीतने की उम्मीद जिंदा रखो।” इसी कहावत को चरितार्थ किया है छत्तीसगढ़ के होनहार बेटों मानेश सिन्हा और सेमेश सिन्हा ने। आज इनके डिजिटल म्यूजिक लेबल ‘MS Music’ ने 10 लाख (1 Million) सब्सक्राइबर्स का मील का पत्थर पार कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बचपन की चुनौतियां और पिता का संबल

यह संघर्ष गाथा शुरू होती है एक मध्यमवर्गीय परिवार से, जहाँ बड़े भाई मानेश मात्र 3 वर्ष और छोटे भाई सेमेंश केवल 1 वर्ष के थे, जब उनकी माता का साया सिर से उठ गया। ऐसी कठिन घड़ी में पिता श्री खोमन लाल सिन्हा (जो वर्तमान में ग्राम सरपंच हैं) ने हार नहीं मानी और अपने दोनों पुत्रों को इस काबिल बनाया कि आज वे समाज के लिए प्रेरणापुंज बन गए हैं।

राष्ट्रीय खिलाड़ी से सेना के जवान तक मानेश सिन्हा का सफर

बड़े भाई मानेश सिन्हा का व्यक्तित्व बहुआयामी रहा है। वे न केवल भारतीय सेना के समर्पित जवान हैं, बल्कि एक उत्कृष्ट राष्ट्रीय स्तर के एथलीट भी रहे हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। इतना ही नहीं, वे सेल (SAIL) एथलेटिक्स अकादमी के कैडेट के रूप में भी प्रशिक्षित हो चुके हैं। खेल के मैदान में मिली इसी अनुशासन और जुझारूपन को उन्होंने अपने जीवन का आधार बनाया।

भाई का त्याग और ‘MS Music’ की सफलता

सेना और खेल में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ मानेश ने अपने छोटे भाई सेमेंश सिन्हा के भविष्य को संवारने का बीड़ा उठाया। मानेश की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज सेमेंश सिन्हा ‘MS Music’ के ओनर के रूप में स्थापित हो चुके हैं। 10 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ यह चैनल आज छत्तीसगढ़ी संगीत और डिजिटल मीडिया जगत में एक बड़ा नाम बन चुका है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

वेदप्रकाश महंत

VPM NEWS NETWORK छत्तीसगढ़ का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही और प्रमाणिक जानकारी देकर समाज को जागरूक बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.