पुसौर के बुलाकी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ – महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
The Vpm News Network

पुसौर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम बुलाकी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
ग्राम के इस प्राचीन मंदिर का निर्माण वर्षों पूर्व माली समाज द्वारा कराया गया था, जो आज भी गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हर वर्ष महाशिवरात्रि पर यहां विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई गई।
संध्या समय मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के सभी समाजों का विशेष सहयोग रहा।
Your message has been sent
महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व ने एक बार फिर ग्राम बुलाकी की एकता, आस्था और परंपरा को जीवंत कर दिया।
Live Cricket Info


