Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

ग्राम बुलाकी में 26 जनवरी की रात्रि होगा शारदा पूजन एवं डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ग्राम बुलाकी में डायमंड युवा शारदा समिति के तत्वावधान में शारदा पूजन समारोह एवं डांस प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन 26 जनवरी, सोमवार को किया जाएगा।

आयोजन के अंतर्गत शाम के समय रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि रात्रि 8 बजे से डांस प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश भर के प्रतिभाशाली कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे ग्रामीण अंचल में उत्सव का माहौल बनेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डांस प्रतियोगिता में सामूहिक, युगल एवं एकल वर्ग शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है—

सामूहिक: ₹250, युगल: ₹200 एवं एकल: ₹100।

विजेताओं को आयोजक समिति एवं सहयोगकर्ताओं की ओर से आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

डायमंड युवा शारदा समिति के अध्यक्ष श्री सोहन सिदार, उपाध्यक्ष श्री भोलादास महंत एवं समिति के समस्त पदाधिकारियों व ग्रामवासियों ने प्रदेश के सभी कलाकारों, युवाओं और कला प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

वेदप्रकाश महंत

VPM NEWS NETWORK छत्तीसगढ़ का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही और प्रमाणिक जानकारी देकर समाज को जागरूक बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.