Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शारदा पूजन के अवसर पर ग्राम बुलॉकी मे हुआ भव्य डांस एंव रंगोली प्रतियोगिता

VPM NEWS NETWORK

रायगढ़ :- डायमंड युवा शारदा समिति बुलॉकी द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर 26 जनवरी की रात्रि डांस एंव रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कँवरिहा के सरपंच रजनी विकास सिदार एंव पंचगण, मोंगरा डोलेश्वर नायक,ललिता हीरालाल,रुक्मणि निकराम, सरिता बीरु सिदार एंव हेतराम, नरेश, खगपति, छत्तर, यादराम पटेल अन्य की गरिमामयी उपस्थित रही,आयोजक डायमंड युवा समिति के अध्यक्ष श्री सोहन लाल सिदार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया, उपस्थित अतिथियों ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसमे प्रदेश के कई जिलो से प्रतिभागी शामिल हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रंगोली प्रतियोगिता एंव पारम्परिक बच्चों का खेल भी हुआ

गांव की बेटीयों ने रंगोली प्रतियोगिता मे बढ़ चढ़कर भाग लिया सभी ने रंगोली के माध्यम से देश भक्ति थीम से लेकर, पर्यावरण, शिक्षा से सन्देश जुड़े रंगोली बनायीं, प्रथम कु.अंशु नायक, द्वितीय सीमा सिदार तृतीय रिंकी, चतुर्थ -ऋतू यादव,पंचम कु. वर्षा सिदार विजेता रही l विजेताओं को मोमेंटो एंव गिफ्ट से सम्मानित किया गया एंव पारम्परिक खेल हांडी फोड़ मे प्रथम हेमा यादव, सायकल रेस मे पूरब सिदार, तो भजिया दौड़ मे वेदिका, प्रियांशु ने जीत हासिल की, कुर्सी दौड़ मे झलक, एंव डिम्पी महंत विजेता रही डायमंड समिति द्वारा एंव उपस्थित अतिथियों के द्वारा पुरुकृत किया गया।

डांसरो ने देश भक्ति गीतों मे अधिक प्रस्तुति दी

कार्यक्रम 26 जनवरी गणतंत्र दिवस होने के कारण डांसरो ने देशभक्ति गीतो मे ज़्यदा प्रस्तुति दि, मंच का संचालन सहदेव सिदार एंव देवेंद्र पटेल द्वारा किया गया, डांस प्रतियोगिता ईनाम विजेताओं मे सामूहिक मे ,

प्रथम ईनाम -प्रतिमा डांस ग्रुप -दुर्ग भिलाई,                द्वितीय हमर छत्तीसगढ़ के धरोहर (कोरबा ),                तृतीय -जय माँ बम्लेश्वरी ग्रुप -कांटाहरदी,                    चतुर्थ- वन स्टेप ग्रुप – झारसुगड़ा,                              पंचम- संवाडिया ग्रुप -बसना l

एकल युगल मे,                                                        प्रथम पुरस्कार -मानसी वर्षा -रायगढ़,                      द्वितीय-, राजा हिंदुस्तानी -रायपुर,                            तृतीय-मया के बंधना जैजैपुर,                                  चतुर्थ-मासूका-अंबिकापुर,                                        पंचम -दीपारानी -कोरबा,

कार्यक्रम का आयोजन डायमंड समिति बुलॉकी द्वारा हर वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर माता सरस्वती की मूर्ति स्थापना के साथ डांस, रंगोली, एंव मनोरंजन खेलो का आयोजन कराता है जिसमे समस्त बुलॉकी ग्रामवासीयों का विशेष सहयोग रहता है l

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

वेदप्रकाश महंत

VPM NEWS NETWORK छत्तीसगढ़ का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही और प्रमाणिक जानकारी देकर समाज को जागरूक बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.