Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

नवरात्रि में सुपर स्टार राज साहू पहुंचे महाकाली मंदिर, 330 ज्योति प्रज्वलित कर की क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

  1. रायपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जूना अखाड़ा स्थित महाकाली मंदिर, महादेव घाट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश संगठन मंत्री एवं सुपर स्टार राज साहू भी मंदिर पहुंचे।

राज साहू ने माता महाकाली के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से 330 ज्योति प्रज्वलित कर माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर मां महाकाली मंदिर के महंत सुशील गिरी महाराज जी, अंकित महाराज जी, कृष्ण कुमार शर्मा जी एवं मंदिर समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में उनके आगमन पर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। राज साहू ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, और इस दौरान माता की आराधना से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर मां के जयकारे लगाए।

 

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

वेदप्रकाश महंत

VPM NEWS NETWORK छत्तीसगढ़ का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही और प्रमाणिक जानकारी देकर समाज को जागरूक बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.